रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

28 अगस्त 2026, जगदलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर गौ माता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौवंश को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा,सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।



हैप्पी कामधेनु गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गौवंश हैं। इनमें कई गौवंश सड़क दुर्घटनाओं में घायल अवस्था में यहां लाए गए हैं, जबकि अनेक गौवंश गौदान के माध्यम से गौशाला में पहुंचे हैं। गौशाला द्वारा इनकी देखभाल,उपचार और सेवा की जा रही है।



गौ सेवकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के अवसर पर गौ माता को रक्षा सूत्र बांधना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।



इस अवसर पर नरेश कोरी ,रोहन कुमार, जशवंत जोशी, आदि ठाकुर ,गीतेश पाणीग्रही, जितेंद्र जोशी ,हितेश पाणीग्रही ,संजय मौर्य, कमल निषाद ,रवि नेताम सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply