रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 अगस्त 2026, बस्तर। प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्षाबंधन की परंपरा को आत्मीयता के साथ निभाया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक छन्नू राम मण्डावी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव एक-दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करने का आह्वान किया।
शिक्षिका इंदुमती ने कहा कि पर्व-त्योहार बच्चों को संस्कारों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। रक्षाबंधन हमें रिश्तों की गरिमा बनाए रखने तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर खड़का-मधोता संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ उनमें आपसी भाईचारा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।