रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , 30 अगस्त 2026/ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बस्तर द्वारा आज जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

इसके पश्चात आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं मंथन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। साथ ही समाज के सभी वर्गों तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।

बैठक में बस्तर संभाग प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हेमराज सोनी एवं जिला प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भूपेश चंद्राकर ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल चंद्र देव , बस्तर संभाग प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा हेमराज सोनी , जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा भूपेश चंद्राकर , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गजांद दास ,जिला अध्यक्ष नीलांबर सेठिया , जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल , जिला महामंत्री परेश बैसरा ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि साहू , पिंटू साव ,महापौर संजय पांडे ,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता , संजय चंद्राकर , जे.पी. यादव , नरसिंह ठाकुर , मनोहर सेठिया , जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष ठाकुर , मनोज ठाकुर , राजा यादव , विनायक बेहरा , अनीता नागे , पश्चिम मंडल अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मानिक राम पंत , पुनीत साहू,सहित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।