जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न श्सेवा संकल्प शिविरोंश् में 4 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक नमो सेवा गाथा का अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायी मंचन किया गया। कला जत्थे के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, पारम्परिक गीतों और प्रभावी संवादों के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश और आम नागरिकों के जीवन में आए युगांतरकारी परिवर्तनों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

जागरूकता के इस अभियान की शुरुआत सुबह माड़पाल स्थित सेवा संकल्प शिविर से हुई, जहां भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नाटक को देखा और समझा कि बीते वर्षों में लागू की गई योजनाओं ने किस तरह अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन को आसान बनाया है।

इसके बाद कलाकारों का दल पामेला बाजार डिमरापाल पहुंचा, जहां हाट-बाजार के चहल-पहल भरे माहौल में मंचन देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। कलाकारों ने हास्य-व्यंग्य और रोजमर्रा के उदाहरणों के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख पहलोंकृजैसे स्वास्थ्य सुरक्षा, पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल और महिला सशक्तीकरणकृसे समाज में आए जमीनी बदलावों को सरल भाषा में रेखांकित किया।

दोपहर बाद मिचनार के सेवा संकल्प शिविर में आयोजित प्रस्तुति में युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जहां डिजिटल सशक्तिकरण और स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों पर केंद्रित दृश्यों को खूब सराहा गया। अभियान का समापन शाम को गुमड़पाल शिविर में हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने कलाकारों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की और योजनाओं से जुड़ी जानकारियों व सुविधाओं का लाभ उठाने का संकल्प लिया।

सेवा संकल्प अभियान के इन शिविरों में नुक्कड़ नाटक ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए देश के नव-निर्माण और जनसेवा के संकल्प को जन-जन के दिलों तक पहुंचाने में एक प्रभावी सेतु का कार्य किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply