कांग्रेस की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और वार्डवासियों की एकजुटता की जीत- मौर्य

14 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी के निरंतर संघर्ष,अथक प्रयासों और वार्डवासियों के सहयोग का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए चक्काजाम के एक हफ्ते पूर्व व अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी और दिए अल्टीमेटम से पहले ही मोतीलाल नेहरू वार्ड”नयापारा”की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि यह कांग्रेस की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और वार्डवासियों की एकजुटता की जीत है। जनहित की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

भाजपा के निष्क्रिय महापौर और विधायक को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस न कभी पीछे हटी है और न कभी पीछे हटेगी।

कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply