प्रतिभाओं को तराशने में बस्तर ओलंपिक मील का पत्थर साबित होगा—जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप

जगदलपुर, 3 नवम्बर 2026/ ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को बकावंड में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप शामिल हुईं।समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा, “बस्तर ओलंपिक केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सुदूर वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का एक सशक्त माध्यम है। यह आयोजन नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

कश्यप ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। खेल से जुड़े युवा जीवन की हर चुनौती का सामना मजबूती से करने में सक्षम होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply