रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

🟦 थाना सुकमा कोतवाली, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)
🟥 दिनांक 11/11/2026
🔵 मॉडिफाई साइलेंसर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट चालकों के विरुद्ध सुकमा पुलिस की सख्त कार्रवाई
🔵 दो दिनों में 08 बुलेट चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, कुल ₹49,300/- समन शुल्क वसूल
🔵 जब्त किए गए कुल 08 मॉडिफाई साइलेंसरों को बुलडोजर से किया गया नष्ट
🟦 जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने एवं आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से थाना सुकमा कोतवाली पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
🟦 इसी क्रम में दिनांक 09/11/2026 को थाना सुकमा कोतवाली पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले कुल 07 बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 07 वाहन चालकों से कुल ₹42,300/- ( बयालीस हजार तीन सौ रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया।
🟦 इसी प्रकार दिनांक 10/11/2026 को भी मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले 01 अन्य बुलेट चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7,000/- (सात हजार रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया।
🟦 इस प्रकार दिनांक 09/11/2026 एवं 10/11/2026 को कुल 08 बुलेट चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹49,300/- ( उनचास हजार तीन सौ रुपये) समन शुल्क वसूल किया गया तथा कुल 08 मॉडिफाई साइलेंसर जब्त किए गए।
🟦 जब्त मॉडिफाई साइलेंसरों का बुलडोजर से नष्टीकरण यातायात नियमों के उल्लंघन एवं ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध की गई कार्रवाई के तहत जब्त किए गए कुल 08 मॉडिफाई साइलेंसरों को आज दिनांक 11/11/2026 को बुलडोजर की सहायता से नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के माध्यम से सुकमा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वाहनों में अनधिकृत रूप से मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟦 सुकमा पुलिस की अपील सुकमा पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग करें।
मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज निकालना न केवल ध्वनि प्रदूषण का कारण है, बल्कि आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का सबब बनता है। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने से बचें।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सुकमा पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
थाना सुकमा कोतवाली पुलिस जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)