तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर!
रिपोर्ट: ओम साहू
मेरे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

रायपुर, 27 जुलाई 2025
विष्णुदेव सरकार में एक और बुलडोजर कार्रवाई — इस बार निशाना बने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु।
➡️ ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामलों में फरार चल रहे रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के भाठागांव स्थित ऑफिस को नगर निगम ने रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ये दफ्तर रोहित तोमर की पत्नी भावना के नाम से खोला गया था, जहां से सूदखोरी का अवैध धंधा संचालित किया जाता था।
रायपुर पुलिस ने दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया है।
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
बुलडोजर की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है —
> “कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे कितनी भी पहुंच क्यों न हो!”
#जय_बुलडोजर
️ #सुशासन_की_सरकार
⚖️ #तोमर_बंधु_पर_कार्रवाई