जगदलपुर, 16 फरवरी 2026
भारतीय किसान यूनियन , जिला बस्तर के तत्वावधान में तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत कुरेगा पंचायत के ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।

      ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कार्य काफी समय पूर्व पूर्ण हो चुका है, किन्तु आज तक नियमित जल आपूर्ति प्रारंभ नहीं की गई है। इसके कारण किसानों एवं ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से पानी लाने की मजबूरी के चलते विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

               ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला सचिव जगतु राम कश्यप ने किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र ही जल टंकी को चालू कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

       इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुकमन, विषु, डमरू, कमलचन, कमल, कला, मालती, सुनीता, कलावती, डोमनी, फुलो, बालमती, मारे, संतोष, दशमी, मिटकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

         ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी मूलभूत समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

आवेदन की छाया प्रति संलग्न –

1.

2.

छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply