विश्व मानव विज्ञान दिवस संपन्न




19 फरवरी 2026, जगदलपुर/ आज दिनांक 19.02.2026 को शासकीय दंतेश्वरी महिला पीजी कॉलेज जगदलपुर में मानव विज्ञान विभाग के द्वारा विश्व मानव विज्ञान दिवस का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. रंजना नाथ के निर्देशन और विभागाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुआ।
 

              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर स्वपन कुमार कोले मानवविज्ञान विभागाध्यक्ष शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर ने मानव विज्ञान विषय में वन औषधि विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।       महाविद्यालय  के मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार  ध्रुव ने मानव विज्ञान के अध्ययन की महत्ता पर प्रकाश डाला, प्रोफेसर डॉ. श्यामा चरण ने मानव विकास के क्रम पर प्रकास डाला ,कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सबाना बेगम और कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापित प्रोफेसर श्यामा चरण ने किया। प्रोफेसर मोतीवाला, डॉ. गुलाबचंद साहू,डॉ. बृजेश कुमार गौतम,डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. प्रिंसी दुग्गा,सुश्री ज्योति त्रिपाठी,श्रीमती वैष्णवी मंडावी , डॉ. सोनी सोनी,लक्ष्मण पटेल आदि उपस्थित रहे।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply