रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

     भाजपा युवा मोर्चा ने लोहण्डीगुड़ा मंडल में लाभान्वित हितग्राहियों का किया सम्मान


11 अप्रैल 2026, जगदलपुर :-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी आह्वान पर 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित ‘गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत दिनांक 11 अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोहण्डीगुड़ा मण्डल के खरियागुड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


     इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के मूल सिद्धांतों से जनता को अवगत कराने का कार्य किया गया है।



      चित्रकोट विधानसभा के खरियागुड़ा में आयोजित “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान के तहत कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शामिल हो कर युवा मोर्चा सदस्य आनंद झा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र व राज्य सरकार लाभकारी योजनाओं को क्षेत्रवासियों को बताया है।
   जानकारी देते हुए आनंद झा ने बताया कि प्रदेश संगठन के आव्हान पर मुझे लोहण्डीगुड़ा मण्डल कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया था ,जिसके तहत आज मण्डल प्रवास करते हुए मण्डल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो कर जनता को डबल इंजन सरकार के योजनाओं की जानकारी प्रदान किया है। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र भी हमारे द्वारा प्रदान किया गया है।



    हितग्राहियों से सीधा संवाद
शनिवार को कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भेंट की।
प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना,आयुष्मान योजना,उज्वला गैस योजना सहित अन्य योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को युवा मोर्चा के सदस्यों ने अभिनंदन पत्र व माला पहनाकर उनका सम्मान किया है।


  नक्सलवाद समाप्ति पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा बस्तर जिला – दंतेवाड़ा जिले के सीमा क्षेत्र ( अंदरूनी गांवों ) में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद किया गया, इस दौरान ग्रामीणों ने बस्तर में नक़्सल खात्मे को ले कर खुशी जाहिर करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री एवम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। नक़्सल मुक्त बस्तर अब एक नया आयाम स्थापित करेगा।


     इस दौरान आंनद झा,रमेश नायडू,सावेंद्र सेठिया,भरत कश्यप, डोमुराम कश्यप,, श्रीमती बुतकी बाई कश्यप, लखन ठाकुर,विकेश रंगारी, तुलाराम सेठिया, झितरु कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply