रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


जगदलपुर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आज जगदलपुर के माहेश्वरी भवन में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस्तर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और गौ भक्तों ने हिस्सा लिया, जिसमें अभियान की भविष्य की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया।



        बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बस्तर जिले की सभी तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 तक व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है। बैठक के दौरान यह घोषणा की गई कि 27 अप्रैल 2026 को पूरे बस्तर जिले में “गौ सम्मान दिवस” के रूप में अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में जागरूकता रैलियाँ, सामाजिक कार्यक्रम और जनसभाओं का आयोजन कर गौ रक्षा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।



        जिला प्रभारी मुन्ना कोरी ने कहा गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार हैं। हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक सम्मान दिलाना और देश में पूर्ण गौ हत्या बंदी लागू करवाना है। बस्तर की पावन धरा से इस अभियान को हम जन जन तक ले जाएंगे। 27 अप्रैल को होने वाला ‘गौ सम्मान दिवस’ जिले के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। मैं बस्तर के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूँ कि वे इस धर्मयुद्ध में सहभागी बनें और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करें।

       गौ सेवा आयोग जिला सदस्य एवं संचालक, हैप्पी कामधेनु दीपक पनपालिया गौ माता की सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मार्ग भी है। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक गौ संरक्षण का संदेश पहुँचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। ‘हैप्पी कामधेनु’ के माध्यम से हमारा प्रयास रहा है कि गौ वंश आत्मनिर्भर बने और अब इस अभियान के जरिए हम बस्तर के हर घर को इस पावन संकल्प से जोड़ेंगे। हम चाहते हैं कि हर नागरिक गौ माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे, ताकि 27 अप्रैल को आयोजित होने वाला ‘गौ सम्मान दिवस’ मात्र एक कार्यक्रम न रहकर एक वैचारिक क्रांति बन जाए।

     बैठक में जिला प्रभारी मुन्ना कोरी, दीपक पनपालिया, शैलेन्द्र साहू और जगदलपुर तहसील प्रभारी शारदा पटेल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449944

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply