रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

कांग्रेस पार्षददल ने विशेष सामान्य सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से संकल्प पारित कर उच्च न्यायालय खंडपीठ की मांग हेतु माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को प्रेषित करने सौंपा ज्ञापन

28 अप्रैल 2026, जगदलपुर / जगदलपुर नगर पालिका निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की खंडपीठ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में स्थापित करने हेतु नगर पालिक निगम जगदलपुर में विशेष सम्मेलन”सामान्य सभा” में सर्वसम्मति से संकल्प पारित कर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष मांग प्रस्तुत करने को लेकर नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) को ज्ञापन सौंपा है।


         नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा जनहित की महत्वपूर्ण मांग उच्च न्यायालय खंडपीठ जगदलपुर में स्थापित की मांग पर कांग्रेस पार्षददल का पूरा समर्थन करता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की खंडपीठ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में स्थापित करने हेतु कई वर्षों से मांग की जा रही है। वर्तमान में भी बस्तर जिला अधिवक्ता संघ एवं बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में उक्त मांग को लेकर पहल की जा रही है यह मांग न सिर्फ न्याय के लिए बल्कि न्याय पाने के लिए बस्तर वासियों को लगभग लगभग 650-700 किलोमीटर की दूरी तय करके उच्च न्यायालय तक पहुंचना पड़ता है जिससे बस्तर वासियों को अत्यधिक समय लगने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी काफी दबाव का सामना करना पड़ता है तथा बोली भाषा में भी भिन्नता होने के कारण से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

        माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ की एक खंडपीठ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में यदि स्थापित होती है तो स्थानीय बोली भाषा का उपयोग बेहतर तरीके से होकर न्याय सुलभता से मिल पाएगी क्योंकि यह मांग जायज है और काफी समय से लंबित है जिसमें न केवल ग्राम अंचल में रहने वाले बस्तरवासी बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी निवासरत नागरिकों को जो परेशानी होती है उससे राहत मिल पाएगी ऐसे सार्वजनिक हित की मांग को संपूर्ण रूप से बिना भेदभाव के समर्थन देना हम सब जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है और शहर के प्रति अपने कर्तव्य निष्ठा को निभाने का शुभ अवसर भी आपके कार्यकाल में प्राप्त हो रहा है। उक्त जनहित के मांग को हम कांग्रेस पार्षददल पूर्ण समर्थन देते हुए आपसे आग्रह करते हैं कि भाजपा के सभी सम्मानित पार्षदों से चर्चा कर विषय पर संपूर्ण सहमति बनाने हेतु आपका प्रयास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में हमारा बस्तर वासियों के इस मांग को लेकर निकट भविष्य में होने वाले सभी आंदोलन में अपनी सहभागिता को निभाएंगे.साथ ही साथ जगदलपुर नगर निगम के सामान्य सभा में सर्वसम्मति से संकल्प पारित कर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार की ओर मांग पत्र को अग्रेषित करना ही मुख्य उद्देश्य होना अति आवश्यक है।

      अतःकांग्रेस पार्षद दल आपसे आग्रह करते हैं कि इस सर्वहित के मांग को लेकर नगर पालिक निगम जगदलपुर में एक विशेष सम्मेलन आहुतकर सभी जनप्रतिनिधियों (पार्षदगणों) की सर्वसम्मति से संकल्प पारित करते हुए उक्त मांग को महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की ओर प्रेषित करने का कष्ट करेंगे। जिसके लिए हम सभी जनप्रतिनिधि सदैव आपके आभारी रहेंगे। जिसको लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया है।

        इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, पार्षद सूर्यापानी, सुशीला बघेल,जाहिद हुसैन,राकेश मौर, शुभम यदू,आभाष महंती,जस्टिन भवानी, अफरोज बेगम आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply