रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कांग्रेस ने कराया था अवगत,मीडिया ने इस कालाबाजारी को किया उजागर

  30 अप्रैल 2026, जगदलपुर।धान की कस्टम मिलिंग में अनियमितता और अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है जिसके तहत अवैध रूप से धान ले जा रहे ट्रकों और गाड़ियों को जब्त किया है कांग्रेस पार्टी के बस्तर जिला शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी ने विगत दिनों कस्टम मिलिंग में अनियमितता और लगातार हो रहे अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंप अवगत कराया था।कि कई स्थानों पर नियम विरुद्ध तरीके से धान का परिवहन किया जा रहा था,जिससे मिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी जिसके चलते संबंधित राइस मिलर्स या परिवहनकर्ताओं के हौसले बुलंद होते जा रहे थे आज कांग्रेस पार्टी की पहल पर धान की कस्टम मिलिंग में अनियमितता व अवैध परिवहन को रोकने हेतु सुशासन से पहले मीडिया जागा और मीडिया ने इस काला बाजारी के खेल को उजागर किया।मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की टीम,खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बिना वैध दस्तावेज़ों के मिलिंग के लिए धान ले जाने वाली गाड़ियों व धान से भरे ट्रकों को जब्त कर लिया गया है,और संबंधित राइस मिलर्स या परिवहनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा। कांग्रेस पार्टी धान की कस्टम मिलिंग में अनियमितता और अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही का पूर्ण समर्थन करती है और आगे इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए मांग करती है कि धान की कस्टम मिलिंग में अनियमितता और अवैध परिवहन को रोकने हेतु प्रशासन विशेष समिति का गठन करे और समय समय पर इन सभी गतिविधियों की जांच करें व संदिग्ध स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई करे जिससे मिलिंग प्रक्रिया व धान खरीदी में पारदर्शिता बनी रहे साथ ही किसानों का नुक़सान न हो एवं धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही सुनिश्चित हो सके।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा अगर जिला प्रशासन पहले ही मुस्तैद होती तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती और न काला बाजारी होती और न ही राजस्व राशि की हानि होती कांग्रेस की पहल पर कस्टम मिलिंग और अवैध धान परिवहन के खिलाफ की जा रही कार्यवाही सरकार की धान खरीदी और मिलिंग नीति की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है कांग्रेस पार्टी की मांग है कि धान की मिलिंग और परिवहन नियमों के अनुसार हो, जिससे किसी भी तरह की धांधली या अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने की घटनाओं पर रोक लगे ताकि किसानों को उनके हक हेतु उचित लाभ मिल सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply