रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर 16 मई 2026/ माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा अपने l एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुँचे ।

आगमन पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आई जी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री शर्मा आगामी दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे हैं ।