रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

31 मई 2026, जगदलपुर।आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के समक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा, संगठन की रीति-नीति एवं प्रदेश नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा


      इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने नवप्रवेशी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र,सामाजिक न्याय, भाईचारे एवं जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करती रही है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनता के हित में किए जा रहे संघर्षों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह कांग्रेस संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। सुशील मौर्य ने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply