रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

22 मार्च 2026,बस्तर/ बस्तर विकासखंड के माध्यमिक शाला मुंडकटियापारा, संकुल खड़का मधोता में आयोजित उल्लास महा परीक्षा का खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें परीक्षा के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।



       उल्लास महा परीक्षा में महिला परीक्षार्थी 2837 एवं पुरुष परीक्षार्थी 1441 बस्तर विकास खंड में कुल 4278 परीक्षार्थी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना है, इसलिए सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा देनी चाहिए।

      इस अवसर पर सरपंच कुंडगुड़ा श्री ईस्पर मंडावी, मंडल अध्यक्ष श्री सुखदेव मंडावी, संकुल समन्वयक श्री कृष्णा सिंह ठाकुर सहित विद्यालय स्टाफ—श्री लोकेश्वर यदू, श्री राजेंद्र सिंह, श्री हरदेव कश्यप एवं संकुल से जुड़े अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से परीक्षा का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply