रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

कलेक्टर विश्वदीप ने पुनर्वास नीति के तहत आहरण एवं संवितरण को दी मंजूरी, समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापना को मिलेगा बल

बीजापुर, 11 जुलाई 2026। जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत 90 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 3 करोड़ 74 लाख रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की है।

पुनर्वास नीति के तहत स्वीकृत प्रोत्साहन राशि संबंधित आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में तीन वर्ष की सावधि जमा (एफडी) के रूप में जमा की जाएगी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित आत्मसमर्पित नक्सलियों के आचरण को संतोषजनक प्रमाणित किए जाने के बाद ही उन्हें उक्त राशि आहरित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

शासन का यह पहल आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने, आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल जिले में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply