रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

17 अगस्त 2026, बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम रोहरा में ज्वेलरी कारोबारी से करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को सीतामढ़ी, कोरबा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी जैसे 25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। मामला 16 जुलाई 2026 का है। ग्राम रोहरा निवासी और दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी सुबह करीब 9:30 बजे अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 22 AG 7852 से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। इसी दौरान रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने बलराम सोनी पर हमला किया और उनका मोबाइल तथा स्कूटी की चाबी छीन ली।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply