रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

20 अगस्त 2026, करपावंड। बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना करपावंड की टीम ने मंगनार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता पाठशाला लगाई।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देश पर, एसडीओपी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी करपावंड दिलबाग सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को ऑनलाइन ठगी और नशे से बचने के उपाय बताए गए।



मुख्य वक्ता सहायक उप निरीक्षक टिंगाली कश्यप ने बताया कि आजकल ठग खुद को बैंक मैनेजर, कस्टमर केयर अधिकारी या रिश्तेदार बताकर कॉल करते हैं। लॉटरी लगने, इनाम जीतने या खाता बंद होने का डर दिखाकर OTP, UPI पिन और आधार जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं।



उन्होंने बच्चों से अपील की – किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी न दें, मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने का दबाव बनाए तो तुरंत अपने शिक्षक, माता-पिता या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

सोशल मीडिया और यातायात को लेकर भी दी सीख

एएसआई कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, लोकेशन और स्कूल की जानकारी शेयर न करें, अनजान आईडी से दोस्ती न जोड़ें।

इसके साथ ही बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि नशे की लत जीवन बर्बाद कर देती है, इसकी शुरूआत बुरी संगत से होती है, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। अंत में बच्चों को यातायात नियमों – हेलमेट लगाना, ट्रिपल राइडिंग से बचना और बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना – के प्रति भी जागरूक किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply