रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवागंन एवं सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव हुए शामिल


19 अगस्त 2026, जगदलपुर  । पंचपथ ब्राह्मण पारा स्थित रियासत कालीन भैरव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर  उत्कल समाज बस्तर संभाग द्वारा वार्षिक जात्रा उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।



धार्मिक आयोजन में उत्कल समाज के बड़ी संख्या में लोगों के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी सहभागिता निभाई और धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया। इस संबंध में समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि आज प्रातः से तीन पंडितों रमेश नंद आचार्य रोहित राज त्रिपाठी, विरेन्द्र महापात्र द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।



इस अवसर पर जगदलपुर महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ,सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।


     सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव ने धार्मिक अनुष्ठान में समाज द्वारा उन्हें आमंत्रित किए जाने पर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सावन माह के इस पावन अवसर पर उत्कल समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ हवन में भी सहभागिता की और इसके लिए समाज के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

     समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर रियासत कालीन और अत्यंत प्राचीन है। वर्ष 1936 में महाराज दलपत देव द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था। तब से उत्कल समाज द्वारा मंदिर की देखरेख की जाती रही है। मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना भी उत्कल समाज के लोगों द्वारा विधि-विधान से की जाती है।

दशकों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हर वर्ष सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

आयोजन में विभिन्न समाजों की सहभागिता धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। इस अवसर पर उत्कल समाज के अध्यक्ष राजेश दास , उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी , उपाध्यक्ष मनोज जोशी , सचिव सुमित महापात्र , कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र , सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव , कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत सहित उत्कल के समाज के अन्य वरिष्ठ जन बच्चे महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित थे ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply