रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 20 अगस्त 2026, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग स्तरीय बैठक जगदलपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्रीय कार्यालय सिसौली मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के माध्यम प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति द्वारा वर्तमान प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का नये प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति ने उक्त आशय की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत का पिछले साल कार्यकाल समाप्त हो गया था तब से लेकर प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में संगठन का विस्तार जारी रहा जिसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अनुशंसा पर तेजराम विद्रोही को नये प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है।