रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 अगस्त 2026, जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और आपसी प्रेम-सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर एवं ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से भव्य हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  सुशील मौर्य,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री  मलकीत सिंह गैदू एवं पूर्व विधायक  रेखचंद जैन की गरिमामय उपस्थिति में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अगुवाई में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, नेत्रियां एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति द्वारा धूमधाम से हरियाली तीज मिलन समारोह मनाया गया।


         हरियाली तीज केवल एक धार्मिक एवं पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, मातृशक्ति, पारिवारिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक वेशभूषा, तीज के गीत-संगीत और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।



कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और अपनत्व का वातावरण बना रहा। आयोजन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने महिलाओं के बीच आपसी एकजुटता, संवाद, प्रेम-सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।



शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि हरियाली तीज छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। तीज मिलन जैसे कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच पर आने, आपसी संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि तीज मिलन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। उन्होंने महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की तथा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इन्हें सहेजने और आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करते हैं।महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित यह भव्य तीज मिलन समारोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, नारी शक्ति, आपसी प्रेम और संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर संदेश देते हुए उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, मंडल अध्यक्ष वेंकट राव, वरिष्ठ कांग्रेसी मनु सेन,अपर्णा बाजपेई, प्रदेश सचिव श्याम कुमारी ध्रुव, बस्तर अध्यक्ष देवकी भद्रे, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष तौसीफ जहां, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम, संगीता रेखचंद जैन, रोशनी जैन, पार्षद सुशीला बघेल, जस्टिन भवानी, उमा सागर, गौरी मंडल, असबत्ती कश्यप, सेवती बघेल, नीलू कुंभकार, ममता निषाद, लता निषाद, जोगेश्वरी राव, ममता शर्मा, एस. नीला, कमला भतरा, गुरमीत कौर, पूर्णिमा सीरिल, गीता नाग, पूजा नायक, लिता नाग, सावित्री बतक, कुंतीला चालकी, सुनीता दास, मीना नेताम, जानकी शर्मा, लीना, श्यामा मरंड, गंगा मुखर्जी, गीता मरंड, सावित्री बाग, खरीन सुरजो, सकीना, मयूरी बटक, सुरजोबत्ती, सुनीता सामंत, श्रद्धा, सविता सामंत, कंचन, सुनीता नाग, रजनी बंजारे, बबीता यादव, संजुक्ता शिरा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply