रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

8 सितम्बर 2026, बस्तर / बस्तर के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम सोरगांव में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कबीर पंथ अनुयायियों ने सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास वंशावली अभियान के संत प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बालक छात्रावास सोरगांव में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।



इस अवसर पर कबीर पंथ अनुयायियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बालिका आश्रम सोरगांव में पर्यावरण संरक्षण करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कार्य किया। महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एवं सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास साहब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल सेवा निवृत्त शिक्षक भोलानाथ पानीग्राही, जगदीश यादव, गजराज देहारी, रामलाल बघेल सहित संकुल केन्द्र पखनाकोंगेरा व संकुल केन्द्र सालेमेटा एवं संकुल केन्द्र सोरगांव के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों से पहुंचे शिक्षक, शिक्षिकाओं के मस्तक पर चंदन तिलक लगाया और फूलमाला पहनाकर चरण स्पर्श करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक डाक्ट्रेट की मानद उपाधि प्राप्त डॉ. समीर मिश्रा को समाजसेवी अचल बाजपेयी एवं श्याम दीवान ने शाल, नारियल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कबीर पंथ प्रचारक महंत फूलदास जी क्षेत्रीय महंत बुदरुदास, महंत लक्ष्मीकांत, महंत गिरधरदास, महंत बुदमनदास तथा केडीव्ही मिशन छत्तीसगढ़ राज्य के सह महिला प्रतिनिधि श्रीमती भारती मानिकपुरी का आयोजकों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया।

शिक्षक सम्मान समारोह का संचालन करने के दौरान सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास वंशावली अभियान जिला बस्तर के जिला प्रतिनिधि श्याम दीवान कबीर पंथी ने उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं संतजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि काल से ही शिष्यों द्वारा अपने गुरुजनों का सम्मानित करने की परंपरा रही है।
शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को नारियल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और बालक छात्रावास सोरगांव के विद्यार्थियों को कलम वितरित किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply