
बलरामपुर। वाड्रफनगर की कंपोजिट शराब दुकान में बिक्री की रकम जमा नहीं करने और लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की जांच में 7 लाख 59 हजार 720 रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा 1 मई से 11 जून 2026 के बीच कराए गए ऑडिट के दौरान हुआ। जांच में पाया गया कि शराब दुकान में बिक्री से प्राप्त रकम कलेक्शन एजेंसी के खाते में जमा नहीं कराई गई थी। इस तरह कुल 7 लाख 59 हजार 72 रुपये की राशि का गबन सामने आया।