रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में हुए बदलाव का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिख रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सचिवों की नई नियुक्तियाँ की हैं। इसी फेरबदल में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद से हटा दिया गया है। संगठन से जुड़ी इस खबर पर अब प्रदेश में बयानबाज़ी शुरू हो गई है।

25 पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली AICC के इस फैसले में देवेंद्र यादव अकेले नहीं हैं। विजय जांगिड समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनके मौजूदा दायित्व से मुक्त किया गया है।

“बाप तो आखिर बाप होता है” वाली पोस्ट पर चर्चा विवाद की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने लिखा, “बाप तो आखिर बाप होता है। जिस डाल पर बैठे हो उसी को काटोगे तो गिरना तय है। इति सिद्धम।

” राजनीतिक हलकों में इस पोस्ट को देवेंद्र यादव पर निशाना माना जा रहा है। बघेल और यादव के रिश्तों में दूरी की बात लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में चर्चा में रही है, इसलिए इस पोस्ट को और तूल मिल गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply