22 नवंबर 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 40 दिनों से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आखिरकार विराम लग गया है। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने 22 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री के नाम आधिकारिक पत्र जारी कर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है।

संघ द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 13 अक्टूबर 2026 से प्रदेशभर के हजारों पटवारियों के अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था।संघ ने शासन की ओर से की गई सकारात्मक पहल एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आज से हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

पटवारियों की प्रमुख मांगों में पीवी ऐप की विसंगतियों को दूर करना शामिल था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित होने की खबर से प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन पर विराम लग गया है।

आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित होने की पुष्टि हुई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply