
27 मार्च 2026, सुकमा/ जिला अस्पताल सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में ना ही ढंग के डॉक्टर हैं,और ना ही अस्पताल में दवाइयां समय पर मिल रहा है। और ना ही सही इलाज हो रहा है।
दवाई स्टॉक में रहने के बावजूद भी लोगों को नहीं दे रहे हैं। और यहां शव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर नहीं है। और जो है वो कभी समय(वक्त ) पर नहीं आते, इससे जिले के अंदर से आए ग्रामीण परेशान रहते हैं। और समय पर इलाज नहीं होने के कारण मरीज मर जाता है। इसके कारण ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है।
देखें वीडियो 👇
सुकमा के जिला अस्पताल के इस अव्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। इसी लापरवाही को देख के सुकमा कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन किया
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977