रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

19 अगस्त 2026, जगदलपुर।प्रेस विज्ञप्ति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि आज दिनांक 19/08/2026 दिन बुधवार को कांग्रेस पार्षददल के द्वारा नगर निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर के हृदय स्थल पर स्थित शहीद पार्क का निरीक्षण किया गया क्योंकि लगातार आम नागरिकों से शिकायत मिल रही थी शहीद पार्क में अव्यवस्थाओं का आलम है शहीद पार्क के रखरखाव तथा वहां लगे हुए बच्चों के लिए मनोरंजन के संसाधन तथा बड़ों के उपयोग हेतु खुला व्यायाम शाला का इक्विपमेंट खराब हो चुका है शिकायत के बावजूद भी उसकी मरम्मत नहीं हो पाई, निरीक्षण के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने पाया कि शहीद पार्क के भीतर जहां आम नागरिकों के द्वारा प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य को लेकर व्यायाम,पदयात्रा तथा बच्चों को छुट्टी के दिन शहीद पार्क में ले जाने पर झूला,फिसल पट्टी इत्यादि मनोरंजन के जो संसाधन पार्क में पूर्व सरकार द्वारा लगे हैं वह खराब हो चुके हैं, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है तथा वहां घास,जंगल झाड़ी,कीचड़,पानी का जमाव होने के कारण से बच्चे जो सही सामग्री है उसका उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं और जो खराब है शहीद पार्क में लगे आदिवासी परिवार की मूर्ति का हाल भी बुरा है वह जगह से जगह-जगह टूटी हुई है रंग रोगन भी नहीं हुआ है तथा शहीद पार्क की जो सड़क के मध्य में जो फव्वारा लगा हुआ है वह शहीद पार्क की शान है जो भी पिछले कई महीनो से बंद पड़ा हुआ है उसकी मरम्मत ट्रिपल इंजन की सरकार वाले महापौर और निगम प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय जनमानस में आक्रोश व्याप्त है तथा निगम की छवि की शहरवासियों के सामने धूमिल हो रही है।

शहीद पार्क की हालत देखकर नगरवासी ऐसे महापौर को चुनकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं शहीद पार्क में लगी फिसल पट्टी जो की तीन जगह से उखड़ी हुई है यदि कोई बच्चा धोखे से भी उस फिसल पट्टी का उपयोग करेगा तो उसकी चमड़ी छिल जाएगी ऐसी स्थिति उस फिसल पट्टी की है शहीद पार्क के भीतर जो ओपन जिम निर्मित है तथा शहीद पार्क के अंतिम छोर में जो टीना सीट का शेड बना हुआ है वह कांग्रेस के कार्यकाल में बना हुआ है उसके बाद आज ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा उन स्थलों पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है यहां तक सफाई भी नहीं कराया गया है जो की शर्मनाक है।,

शहीद पार्क में सुबह शाम शहरवासी स्वच्छ वातावरण के लिए जाते हैं परंतु जहां-तहां गंदगी पसरी पड़ी हुई है पार्क के मैदान में गड्ढे बने हुए हैं पानी का जमाव दिख रहा है जहां बीमारियों को जन्म देने वाले जीवाणु देखने को मिल रहे हैं शहीद पार्क में घास कटर मशीन 04 नग हैं पर चालू कंडीशन में बस 01 मशीन है बाकी 03 मशीन खराब है जिसका शुध लेने वाला भी कोई नहीं है महापौर जी और उनकी टीम सिर्फ और सिर्फ फोटो खींचाने में व्यस्त हैं आम नागरिकों की असुविधा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।


      यदि जल्द से जल्द महापौर और निगम प्रशासन शहीद पार्क में व्यवस्था नहीं सुधारते हैं तो कांग्रेस पार्षददल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी महापौर और निगम प्रशासन की होगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply