छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय मंच की ओर: पत्रकार महासंघ बनेगा देशभर के पत्रकारों की एकजुट आवाज

रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, 22 अप्रैल — छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत में एक नई इबारत लिखी जा रही है। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ अब प्रदेश की सीमाएं पार कर “राष्ट्रीय पत्रकार मंच” के रूप में पूरे देश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने की दिशा में अग्रसर हो चुका है।

इस नए स्वरूप की झलक आज बस्तर जिला इकाई द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान एवं नियुक्ति समारोह में देखने को मिली, जहाँ प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव, प्रदेश महासचिव श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव, संरक्षक श्री विश्वप्रकाश शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नसिम कुरैशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बस्तर के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार एवं जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकारों को साल, माला और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, बस्तर जिला अध्यक्ष श्री मयंक पटेल, जिला महासचिव श्री खेमेन्द्र ठाकुर और पूर्व जिला सचिव श्री ओम साहू को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। श्री सुनील यादव ने इस मौके पर कहा,
“पत्रकार महासंघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जो पत्रकारों की एकता और उनके हक की आवाज़ बनकर कार्य करता है।”

18 जिलों में सक्रिय और 500 से अधिक पत्रकारों से जुड़ा संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर करेगा कार्य
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ वर्तमान में प्रदेश के 18 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और इसमें लगभग 500 पत्रकार शामिल हो चुके हैं। अब यह संगठन “राष्ट्रीय पत्रकार मंच” के रूप में देश के सभी राज्यों के पत्रकारों को जोड़कर एक मजबूत, संगठित और प्रभावी राष्ट्रीय पत्रकारिता मंच तैयार करेगा।

इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के पत्रकारों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। समाजसेवी संगठनों को भी सम्मानित कर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक की बैठक: न्यायालय परिसर की सुरक्षा एवं कार्य प्रणाली को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Report Om sahu आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को त्रिवेणी परिसर, जिला न्यायालय में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा…

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल

रिपोर्ट: ओम साहू जगदलपुर, 20 अप्रैल 2025। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में…

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा

प्रदेश सरकार का संकल्प: हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा शत-प्रतिशत आवास – उप मुख्यमंत्री आवास प्लस 2.0 विशेष पखवाड़ा के…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 15 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो दिवसीय बस्तर प्रवास के अंतर्गत…

CG News: गरियाबंद जिले में 1.45 लाख शिकायतें, फिंगेश्वर CMO सस्पेंड – 15 अफसरों को नोटिस

Report Om sahu छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई…

मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए IPL सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: ओम साहू 13 अप्रैल 2025 बस्तर पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन में…

अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – गोवा ब्रांड की 250 नग अंग्रेज़ी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: ओम साहूमेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें जगदलपुर, 13 अप्रैल 2025।बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी…

बस्तर को माओवाद से मुक्त करने के संकल्प के साथ सुकमा पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुकमा में पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद
माओवाद मुक्त पंचायतों को मिलेगी 1 करोड़ रुपये की विकास निधि: गांवों को बस, मोबाइल सेवा और बिजली कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा

रिपोर्ट: ओम साहूमेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें रायपुर, 13 अप्रैल 2025।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा शनिवार को…

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: ओम साहू रायपुर, 13 अप्रैल 2025/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा शनिवार को सुकमा के एकदिवसीय दौरे पर पहुँचे।…